फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Poonch Visit, dilbag singh said our effort to make jammu kashmir free of terror soon

डीजीपी बोले- हमारा प्रयास जल्द आतंक मुक्त हो घाटी, जून में 48 और इस साल अबतक 128 आतंकी मारे गए

Tue, 30 Jun 2020 07:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
DGP Poonch Visit, dilbag singh said our effort to make jammu kashmir free of terror soon
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुंछ का दौरा कर जिले और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के और अधिक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तान की तरफ से लागातार कोशिशें की जा रही है कि बड़ी संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराई जा सके। वहीं पुलिस व अन्य सुरक्षाबल ऐसी कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है तो इस महीने में आज तक 48 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस वर्ष अबतक कश्मीर में 128 आतंकी मारे गए हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या हिजबुल के आतंकियों की है। हिजबुल के 70, जैश के 30, लश्कर के 30 और कुछ अन्य संगठनों के आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि आज कश्मीर के बिजबेहेरा में भी दो आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी पांच साल के मासूम बच्चे और सीआरपीएफ जवान के हत्यारे थे। वहीं डोडा जिले को कल आतंकवाद से मुक्त कर दिया गया। वहां के आखिरी कमांडर मार गिराया गया था।


सबसे अच्छी बात है कश्मीर में नए युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की संख्या काफी कम हुई है। इस समय मात्र 24 नए आतंकी सक्रिय हैं। हमारा प्रयास है कि जम्मू कश्मीर जिसने लंबे समस से आतंकवाद को झेला है, लोगों ने जान गंवाई है, उसे आतंक से मुक्त कराएं। इस मौके पर डीजीपी के साथ आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, डीआईजी राजोरी पुंछ विकेक गुप्ता, एसएसपी और डीसी पुंछ भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed