फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   culture

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ओजोन दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया

विज्ञापन
culture
पुंछ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तरफ से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में हरि मेमोरियल मार्डन हाई स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। इसमें विभिन्न स्कूलों के सौ विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण,जल एंव ओजोन संरक्षण पर अपने अपने विचारों को रंगों की सहायता से कागज पर उकेरा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों महिका, महिमा और अभिनव ने जबकि प्रिंसिपल तिरुपति कनवल और स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर ममता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में सचिन कुमार, अखिलेश संगीत और तेजस्विनी जौहर बतौर जज उपस्थित रहीं और पहली तीन अच्छी पेंटिंगों का चयन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट एवं समाजसेवक भानू प्रताप, शू्रतिका, रिषका, समरीन, वंश, अखिल और विकास शर्मा आदि ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार प्रकट करते हुए छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अपना सहयोग दें। कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed