{"_id":"628a7b1937ef13265056fc7b","slug":"cultural-poonch-news-jmu2603592181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू तेगबहादूर के 400वें प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में नगरकीर्तन का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू तेगबहादूर के 400वें प्रकाशोत्सव के उपल्क्ष में नगरकीर्तन का आयोजन किया गया
विज्ञापन
पुंछ में गुरूतेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्स के उपल्क्ष में आाजित विशाल नगर कीर्तन
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। गुरु रामदास सेवा सोसायटी की तरफ से अन्य धार्मिक संगठनों के सहयोग से रविवार को नौवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन किया गया। इसमें सिख समुदाय के साथ ही अन्य समुदायों के हजारों लोगों ने भाग लिया।
बस अड्डे पर प्रवचन एवं लंगर लगाया गया। जहां सिख विद्वानों ने गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान पर विचार रखते हुए उपस्थित संगत को एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। दोपहर को मोहल्ला पुरानी पुंछ स्थित गुरुद्वारा संतभाई रोचा सिंह में हजारों लोग एकत्र हुए। जहां पर श्री गुरु रामदास सेवा सोसासटी, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सभी गुरुद्वारा समितियों के सहयोग से डेरासंत पुरा नंगाली साहब के महंत संतभाई मंजीत सिंह और अमृतसर अकालतख्त के जत्थेदार भाई हरप्रीत सिंह की अगुवाई में सरदार बलबीर सिंह, अनमोल सिंह, रंधीर सिंह चांद और नरेंद्र सिंह की देखरेख में गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला। इसमें दर्जन भर ट्रैक्टर ट्रालियों पर रागी जत्थे कीर्तन करते हुए चल रहे थे। उनके पीछे निहांग सिंहों का जत्था ढोल की थाप पर तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए चल रहा था।
इस अवसर पर बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, उपायुक्त इंद्रजीत, महंत मंजीत सिंह और अकालतख्त के मुख्य ग्रंथी एवं जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन एवं बलिदान पर प्रकाश डालस।
विज्ञापन
उधर नगर कीर्तन के दौरान रास्ते में धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से जगह जगह पानी, फल, कोल्ड ड्रिंक और खाने पीने के स्टाल लगाए गए।