{"_id":"6153679f8ebc3e02633cd44f","slug":"cultural-poonch-news-jmu2446398163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में मनाया चेहलुम,बाजार में छबील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में मनाया चेहलुम,बाजार में छबील लगाई
पुंछ में शिया समुदाय की तरफ से चेहलुम पर लगाई गई छबीलं
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। शिया समुदाय की तरफ से करबला के मैदान में शहीद होने वाले इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की याद में चेहल्लुम मनाया। इस अवसर पर जहां शिया समुदाय की तरफ से शहीदों की याद में मातमी मजलिसों का आयोजन किया गया। वहीं समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया की तरफ ने मुख्य बाजार में संगठन के पदाधिकारियों सज्जाद हुसैन पुंछी, इफतिखार बज्मी और शफीक हुसैन बाबा की अगुवाई में छबील लगाई गई।
विज्ञापन
बाजार से गुजरने वाले लोगों में बोतलबंद पानी, जूस और बिस्कुट वितरित किए। दिन भर जारी इस छबील में हजारों लोगों में पानी, जूस बिस्कु ट बांटे। सज्जाद हुसैन पुंछी ने कहा कि जिन लोगों ने करबाला के मैदान में इमाम हुसैन के साथ छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं तक को प्यासा रखा आज उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है, जबकि दुनियां भर में इमाम हुसैन के चाहने वाले मौजूद हैं और वह इमाम हुसैन के नाम पर लाखों करोड़ों इंसानों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। शफीक हुसैन बाबा का कहना था कि करबला के मैदान में इमाम हुसैन ने जुर्म के खिलाफ, इंसानियत की रक्षा लिए और इसलाम के लिए अपने 72 साथियों के साथ बलिदान दिया था, जिसकी याद में दुनियां भर में आज लोग उनका मातम मनाते हैं। आज करबला के शहीदों की याद में मनाया जा रहा चेहल्लुम लोगों को हक और इंसाफ के लिए इमाम हुसैन की तरह अपनी जान की भी परवाह न करने का पैगाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।