फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया करवाचौथ

विज्ञापन
cultural
पुंछ में करवाचौथ की सामूहिक पूजा करती महिलाएं।
पुंछ। जिले में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा एवं सम्मान से मनाया गया। महिलाओं ने सुहाग के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम को पूजन के बाद चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। बुधवार सुबह से ही हर तरफ करवाचौथ के व्रत की धूम दिखाई देने लगी। महिलाओं ने फेनी, कतलमें और फल की सरगी खाकर व्रत रखा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा पर्व का उत्साह भी बढ़ता गया।
विज्ञापन

शाम ढलते ही महिलाएं सजधज कर व्रत पूजन की तैयारी करती नजर आने लगीं। अंधेरा पड़ने के साथ ही महिलाएं पूजन की सामग्री के थाल सजाए आस पड़ोस अथवा मंदिरों में पूजन के लिए आती जाती दिखाई देने लगीं। जहां सामूहिक पूजा करने के बाद घरों में लौट कर चांद के उदय होने का इंतजार करने लगीं। जैसे ही चांद नजर आने लगा तो सब तरफ एक ही बात सुनाई दे रही थी कि चांद निकल आया, चांद निकल आया। इसके बाद महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। अधिकतर महिलाओं ने कहा कि हमें वर्ष भर इस पर्व का इंतजार रहता है। हम इसे धूमधाम से मनाती हैं।
विज्ञापन

----------
चांद का दीदार कर पति के हाथ से किया जल ग्रहण
करवाचौथ का व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी पति की लंबी आयु
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले में करवाचौथ के व्रत को महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने व्रत के दौरान चांद के दीदार से पहले न तो अन्न का प्रयोग किया और न ही जल का। पति की लंबी उम्र की कामना के चलते किए जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में सजने संवरने की भी होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। कई स्थानों पर महिलाओं ने मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए। रात को चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। बुधवार को जिले भर की विवाहित महिलाओं व जिन युवतियों की सगाई हो चुकी है, उन्होंने भी पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने बाजारों में जाकर खरीदारी की व शाम को सामूहिक रूप से व्रत सुना। रात को चंद्रोदय उदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पति के हाथ से जल ग्रहण किया।
-------------
पति की लंबी आयु मांग
नौशेरा। करवाचौथ के त्योहार पर महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। बुधवार सुबह तारो की छांव में सरगी खाकर दिन भर बिना अन्न जल के व्रत रखा। शाम को थालियां फेर कर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। दिन भर व्रत रखने के बाद रात को चांद निकलने पर पूजा अर्चना करने के बाद पति के हाथों से जल लिया, व्रत खोला। महिलाओं ने बताया कि बड़ी बेसब्री के साथ करवाचौथ के व्रत का इंतजार करती हैं। हाथों में मेंहदी लगवा कर लड़कियों ने भी अच्छा वर पाने के लिए व्रत रख कर पूजन किया। संवाद

--------------
सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की
सुंदरबनी। उपजिला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने करवाचौथ का व्र्रत रखा तथा पति की लंबी आयु की कामना की। क्षेत्र में एक सप्ताह से ही इस पर्व को बाजार खूब गुलजार रहे। बुधवार को व्रत होने पर बाजारों में भी रौनक कम रही। क्योंकि महिलाओं का व्र्रत होने के कारण बाजारों में महिलाएं कम संख्या में आईं। बुधवार सुबह सरगी खाने के बाद दिन भर बगैर कुछ खाए पिए देर रात चांद के दिखाई देने बाद चांद को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed