{"_id":"576edb584f1c1bdf0cb484b6","slug":"labour-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सूमो से गिरे मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सूमो से गिरे मजदूर की मौत
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
शनिवार को सवारियों से भरी टाटा सूमो से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी तनवीर अहमद के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मेंढर तहसील में टाटा सूमो सहित सभी यात्री वाहनों पर जमकर ओवरलोडिंग होती है। जिसके कारण आए दिन इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को मेंढर तहसील के गांव हरनी में सवारियों से भरी टाटा सूमो गुजर रही थी। इसी दौरान मोड़ पर तेज गति होने के कारण सूमो के पीछे लटककर सवारी कर रहा मजदूर सड़क पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपजिला अस्पताल में ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन