फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   सुरक्षाबलों ने सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर पिस्टल और गोलियां बरामद की

सुरक्षाबलों ने सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर पिस्टल और गोलियां बरामद की

विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर पिस्टल और गोलियां बरामद की
पुंछ। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लसाना जंगल में बने एक पुराने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां छिपा कर रखी गई एक चाइनीज पिस्टल, एक नाइन एमएम की गोली और एके 47 राइफल की 213 गोलियां बरामद की गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सुरनकोट तहसील में तैनात रोमियो फोर्स की 16 आरआर, सुरनकोट पुलिस और एसओजी ने लसाना क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में बना एक आतंकी ठिकाना पाया। इनमें से हथियार बरामद किए गए। एसएसपी पुंछ रमेश कुमार अंगराल ने कहा कि लसाना जंगल में चलाए गए तलाशी अभियान में पुरानी जंग लगी एक पिस्टल और गोलियां बरामद हुई हैं। इस सिलसिले में सुरनकोट थाने में अज्ञात आतंकियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि यह ठिकाना काफी पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed