फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   सुरनकोट में संदिगध प्रस्थितियों में सोशल फारैस्ट कर्मचारी का शव बरामद

सुरनकोट में संदिगध प्रस्थितियों में सोशल फारैस्ट कर्मचारी का शव बरामद

विज्ञापन
सुरनकोट में संदिगध प्रस्थितियों में सोशल फारैस्ट कर्मचारी का शव बरामद
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के बच्चेयांवाली क्षेत्र में सोशल फारेस्ट विभाग के एक कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। उसकी पहचान अब्दुल हमीद पुत्र सत्तार मोहम्मद निवासी गांव कलाई के रूप में हुई है। शव मिलने के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा भर कर उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट ले आए। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि इस मामले में सुरनकोट थाने में धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सोशल फारेस्ट विभाग के कुछ कर्मचारी सुरनकोट तहसील के बच्चेयांवाली क्षेत्र में स्थित विभाग के कंपार्टमेंट में काम के सिलसिले में गए थे तो उन्होंने देखा कि विभाग में दिहाड़ीदार कर्मचारी अब्दुल हमीद का शव पड़ा है। इस पर उन्होंने अपने डीएफओ नवीद इकबाल को सूचना दी तो उन्होंने सुरनकोट पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सुरनकोट अनिल शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed