फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अब भी पाक नहीं सुधरा तो होगा कड़ा इलाज: रैना

अब भी पाक नहीं सुधरा तो होगा कड़ा इलाज: रवीद्र रैना

Mon, 04 Mar 2019 01:33 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
अब भी पाक नहीं सुधरा तो होगा कड़ा इलाज: रैना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीद्र रैना - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह, जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीद्र रैना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित गांव सलोत्री का दौरा किया। उन्होंने गोलाबारी में मारे गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर रैना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं कीं, तो उसका कड़ा इलाज किया जाएगा। उन्होंने गोलाबारी से नुकसान का जायजा लेने के साथ ही प्रशासन को गोलाबारी प्रभावित परिवारों को जल्द राहत राशि प्रदान करने और उनकी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से निहत्थे लोगों को निशाना बनाए जाने की आलोचना करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पाकिस्तानी सेना में इतनी हिम्मत नहीं है कि भारतीय सेना का मुकाबला कर सके। इसलिए वह घर में सोए हुए मासूम बच्चों एवं महिलाओं को अपना निशाना बना रही है। पाकिस्तान को शर्म आनी चाहिए ऐसी हरकतें करने में। उन्होंने कहा कि इस समय देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। रैना ने अपने अनोखे अंदाज में पाकिस्तान को धमकी देते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लिया है, उसी प्रकार हमारी सेना मासूम बच्चों के कत्ल का बदला पाकिस्तान से लेगी। पाकिस्तान को न तो हमारी सेना बख्शेगी और न ही खुदा बख्शेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से डॉ. निर्मल सिंह से नियंत्रण रेखा के लोगों के लिए बनाए जाने वाले बंकरों के निर्माण में हो रही देरी के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि बंकर बनाने वाले ठेकेदारों की तरफ से देरी की जा रही है। ऐसे में सरकार बंकरों का निर्माण कार्य किसी ओर एजेंसी को देने का विचार कर रही है। साथ ही लोगों की मांग पर केंद्र सरकार ने शनिवार को ही पुंछ जिले के लिए 200 नए निजी बंकरों को मंजूरी दी है। सरकार नियंत्रण रेखा के लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर प्रकार का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed