फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

सेना ने मेंढर के गांव छजला के ग्रामीणों में कोरोना स्वास्थय किटस वितरित किए

विज्ञापन
corona
पुंछ। सेना ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे मेंढर सब डिवीजन के दूरदराज के गांव छजला में ग्रामीणों को कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य किट्स वितरित की। इसमें सैनिटाईजर, सर्जिकल मास्क और कपड़े के मास्क शामिल हैं। सेना के अधिकारियों की तरफ से ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सैनिटाईजर का प्रयोग कब और कैसे करना है बताया गया।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने अनुरोध किया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार और प्रशासन की तरफ से जो जो निर्देश जारी किए गए हैं। उनका सही प्रकार पालन करें। उधर सेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सेना हर समय पर उनका पूरा ध्यान रखती है और आज जब कोई भी व्यक्ति दूसरे के करीब जाने से डरता है। सेना के अधिकारियों ने हमारे बीच पहुंच कर न सिर्फ हमें स्वास्थ्य किट्स प्रदान की है, बल्कि हमें कोरोना से बचाने के लिए भी जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed