फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ceasefire violation

पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में दागे गोले, कुछ मकानों को नुकसान

विज्ञापन
Ceasefire violation
पुंछ। पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है। वीरवार की शाम एलओसी पर पुंछ जिले के कसबा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने वीरवार शाम साढ़े पांच कसबा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इन मोर्टार शेल से कुछ घरों की दीवारों और छताें को नुकसान पहुंचने की सूचना है। पाकिस्तानी की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है, जिसके कारण कसबा, किरनी और शाहपुर सेक्टर के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

हीरानगर में आईबी पर भी पांच घंटे दागे गोले
हीरानगर (कठुआ)। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने बुधवार रात को भी करीब पांच घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात जैसे ही सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के निर्माण का काम शुरू हुआ, पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से रात दस बजे गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी रात तीन बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed