फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Traffic police action on overloading, FIR registered against driver

ओवर लोडिंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic police action on overloading, FIR registered against driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में यातायात पुलिस ने शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने एक टाटा सूमो को ओवर लोडिंग करते हुए पकड़ा और मौके पर ही गाड़ी को जब्त कर लिया। साथ ही गाड़ी के चालक के खिलाफ पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बार-बार पुंछ बनवत मार्ग पर ओवर लोडिंग की शिकायतें मिलने पर आज दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने डीटीआई सतीश कुमार की अगुवाई में नगर के बाहर पुंछ बनवत मार्ग स्थित कामसर क्षेत्र में औचक जांच शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान डीटीआई ने टाटा सूमो नंबर जेके 02 एएस 9757 को रोका। वाहन के अंदर सात के स्थान पर 12 और छत पर चार लोग सवार थे। इसके साथ ही दो वाहन सवार गाड़ी के पीछे लटके हुए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 297/336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed