फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   adgp meeting with officers in punch

रिहा और सरेंडर करने वाले आतंकियों और ओजीडब्ल्यू पर रखें नजर : एडीजीपी

विज्ञापन
adgp meeting with officers in punch
पुंछ। जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान हमारी प्राथमिकता है। रिहा और सरेंडर करने वाले आतंकियों और ओजीडब्ल्यू पर कड़ी नजर रखें। यह बात एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने कही। वह तीन दिवसीय पुंछ जिले के दौरे के अंतिम दिन पुंछ पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व आनंद जैन ने डॉ. हसीब मुगल डीआइजी पुंछ-राजोरी रेंज के साथ जिले के सभी पुलिस थानों का दौरा किया। वहां दरबार लगाकर जवानों की समयाएं सुनीं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय पुंछ में सुरक्षा और अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान एसएसपी पुंछ विनय शर्मा ने पुंछ में आतंकवाद विरोधी अभियानों और जिले से आतंकवाद को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में एडीजीपी को पीपीटी पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में हाल ही में जिले में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की गई। कहा कि यह स्पष्ट है कि जिले में आतंकवाद फिर से सर उठाने लगा है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा बलों को इसे रोकने के लिए सभी जवाबी उपाय करने होंगे। उन्होंने पुंछ जिले में होने वाली प्रत्येक विध्वंसक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूद सभी रिहा/आत्मसमर्पित आतंकवादियों/ओजीडब्ल्यू/बॉर्डर गाइड/डबल एजेंटों की गतिविधियों पर भी निरंतर निगरानी रखी जाए। आशंका है कि सीमा पार बैठे उनके आकाओं ने उन्हें शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का काम सौंपा है। बैठक में विनय कुमार एसएसपी पुंछ, मुशीम अहमद एएसपी, मोहम्मद शफीक-डीएसपी, अफरात हुसैन डिप्टी एसपी मुख्यालय पुंछ, भूपिंदर कुमार एसडीपीओ मेंढर, हामिद अली बांडे डिप्टी एसपी सुरनकोट, अहजाज अहमद डिप्टी एसपी ऑपरेशन पुंछ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed