फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   aag

नगर में सुबह तड़के एक मकान में लगी आग से रसोई गैस सिलैंडर फट पूरा घर जल कर राख

विज्ञापन
aag
पुंछ। मोहल्ला कम्मां खान में शनिवार सुबह एक मकान के रसोईघर में आग लग गई। आग की चपेट में रसोई गैस सिलिंडर भी आ गया। उसमें विस्फोट हो जाने से पूरा घर और उसमें रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही कि सहरी खाने के लिए परिवार के लोगों के जाग जाने से सबकी जान बच गई।
विज्ञापन

आग लगने के बारे में पीड़ित परिवार के मुखिया सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद फारूक ने बताया कि सुबह करीब 2.30 बजे मैं सहरी के लिए उठा और परिवार के बाकी लोगों को उठाने लगा। तभी रसोई घर से धुआं दिखाई देने लगा। इससे पहले कि हमें कुछ समझ आता आग की लपटें उठने लगीं। हम सब शोर मचाते हुए बाहर भागे। तभी रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हुआ, जिससे आग पूरे घर के कमरों के साथ ही आंगन में लगी बेलों तक फैल गई। इस बीच हमारे आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और अपने-अपने घरों से पानी की टंकियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस एवं दमकल विभाग के कर्मचारी एवं गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हमारा सब कुछ राख हो गया था।
विज्ञापन

फारूक का कहना है कि खुदा का शुक्र है कि हम सहरी के लिए जाग गए और सभी की जान बच गई। किसी को भी किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। इस बीच आस पड़ोस के लोगों के कड़े प्रयासों और आधे घंटे के भीतर पुलिस एंव दमकल विभाग की गड़ियों के पहुंच जाने से मोहल्ले के दूसरे घर राख होने से बच गए। इस आग की घटना के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन एंव सरकार से तत्काल सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ितों के पास सिर्फ शरीर पर लगे कपड़े ही बचे हैं बाकी सब कुछ जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बंसी लाल शर्मा का कहना है कि दमकल विभाग ने आने में आधा घंटा लगाया। अगर हम मोहल्ले वाले आग पर काबू पाने का प्रयास न करते तो पूरा मोहल्ला राख हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed