फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   गणित का शिक्षक नहीं होने पर गुस्साए

गणित का शिक्षक नहीं होने पर गुस्साए

Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
Punch
Punch Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर तहसील के गांव जड़ांवाली गली क्षेत्र में सरकारी स्कूल में काफी समय से गणित के शिक्षक का पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वीरवार को इसी से गुस्साए विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए करीब दो घंटों तक पुंछ-मेंढर राजमार्ग वाया जड़ांवाली गली को बंद कर प्रदर्शन किया। बाद में स्कूल के शिक्षकों एवं पुलिस के हस्तक्षेप से मार्ग को खुलवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में स्कूल में गणित का शिक्षक तैनात नहीं किया गया, तो विद्यार्थी शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जड़ांवाली गली स्थित सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर पुंछ-मेंढर सड़क पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल में गणित का शिक्षक नियुक्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आवागमन बंद कर दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटों तक वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रूबीना बेगम, सुरैया बेगम, कनीज फातिमां, मोहम्मद शकील, अफरोज अहमद, नजाकत हुसैन आदि का कहना था कि वार्षिक परीक्षाओं को मात्र चार महीने बचे हैं। ऐसे में हमारे स्कूल में गणित पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक तैनात नहीं किया गया है। इसके चलते विद्यार्थी गणित की पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अगर जल्द शिक्षक तैनात नहीं किया गया, तो हम इस विषय में फेल हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थियों द्वारा सड़क बंद किए जाने की से वाहन सवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल के शिक्षक एवं स्थानीय पुलिस के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed