फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   किशोरी से बलात्कार] दो पर केस दर्ज

किशोरी से बलात्कार] दो पर केस दर्ज

Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
Punch
Punch Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने एक तेरह साल की किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी गांव गूंतरियां निवासी शब्बीर अहमद और मोहम्मद रफीक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले का खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी के अभिभावक ने कुछ दिन पहले शिकायत में बताया था कि उनकी तेरह साल की बेटी के साथ इलाके के दो युवकों ने जबरन बलात्कार किया है। इस बात की खुलासा तब हुआ, जब उनकी बेटी ने गर्भवती हो गई। तब उन्होंने अपनी बेटी से सख्ती से पूछा तो उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि दो युवक उसे बहलाकर अपने साथ एकांत जगह पर ले गए थे, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी की। डर से मारे वह पहले कुछ नहीं बोली। लेकिन पांच माह बाद वह गर्भवती हो गई तो घर वालों को सच्चाई बताने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में अभिभावकों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी, तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके पास गांव कस्बा के एक अभिभावक आए थे। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायत में किशोरी को गर्भवती बनाने का आरोप है। इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। केस दर्ज होने की सूचना मिलने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उनकी पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed