{"_id":"815f6e50476757ef719b599fb66da824","slug":"omar-in-twitter-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अपने ही ट्वीट में फंस गए अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अपने ही ट्वीट में फंस गए अब्दुल्ला
अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर अपने ट्वीट से हमेशा चर्चा में रहने वाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा रविवार को लिखा गया एक ट्वीट चर्चा का विषय बना रहा। ट्वीट में एक मंत्री और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के बीच मारपीट का जिक्र किया गया, जिसे लेकर सभी परेशान रहे। लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
कई लोगों ने ट्वीट पर उमर से ही उनके बारे में सवाल किया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।
हुआ यूं कि रविवार दोपहर उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अभी-अभी सुना कि ट्रैफिक पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और मेरे एक मंत्री के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवरण का पता लगाना होगा।’
विज्ञापन
अभी लोग मंत्री और सब इंस्पेक्टर को लेकर कयास ही लगा रहे थे कि उमर का एक और ट्वीट आया, ‘जैसे ही मुझे सच्चाई का पता चलेगा, वैसे ही एक्शन लेने के अलावा माफी मांगने से भी नहीं हिचकूंगा।’
विज्ञापन
इन ट्वीट के आने के बाद कुछ लोगों ने ट्विटर पर ही उमर से सवाल किया कि क्या यह घटना आज ही हुई है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा। लेकिन उमर ने उनका कोई जवाब नहीं दिया। बहरहाल, प्रशासन, ट्रैफिक महकमे के अलावा मंत्रियों और विधायकों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा।
इस संबंध में आईजी (ट्रैफिक) से संपर्क करने पर उन्होंने रविवार को इस तरह की कोई घटना होने से इंकार किया।
उधर, एक नेशनल टीवी चैनल पर जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस की एक रिपोर्ट चल रही थी। उसी के बीच में उसने कोई पुरानी क्लिपिंग भी चलाई, जिसमें एक साल पहले एक मंत्री के काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर को पीट दिया। संभावना जताई जा रही है कि उमर ने वह क्लिपिंग देख ट्वीट किया होगा। बहरहाल, उमर की ओर से कोई ट्वीट नहीं आया।