फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NIA raids at different places in Doda and Jammu

Jammu Kashmir: डोडा-जम्मू में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, जमात-ए-इस्लामी पर और कसा शिकंजा

Mon, 08 Aug 2022 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

डोडा और जम्मू में कई इलाकों में  सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। इस दौरान मौके पर भारी सुरक्षाबल मौजूद है।

विज्ञापन
NIA raids at different places in Doda and Jammu
डोडा और जम्मू में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू और डोडा पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग मामले में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के सदस्यों के खिलाफ कई जगहों पर रेड की गई है। एनआईए की अलग-अलग टीमें कार्रवाई में लगी हुई हैं। मौके पर भारी सुरक्षाबल मौजूद है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दोनों जिलों के विभिन्न इलाकों में आज सुबह से जेईआई पदाधिकारियों और सदस्यों के आवास पर एक साथ छापेमारी जारी है। करीब एक दर्जन स्थानों पर दबिश दी गई है। जम्मू के बठिंडी में सेवानिवृत्त डीएफओ के आवास पर एनआईए की टीम जांच कर रही है। डोडा जिले के धारा-गुंडाना, मुंशी मोहल्ला, अकरमबंद, नगरी नई बस्ती, खरोती भगवा, थलेला और मालोठी भल्ला और जम्मू के भटिंडी में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


NIA raids at different places in Doda and Jammu
NIA Raid in Jammu - फोटो : निखिल मेहता

पांच फरवरी 2021 को दर्ज किया था मामला
जांच एजेंसी ने पिछले साल पांच फरवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। यह मामला जेईआई सदस्यों की गतिविधियों से संबंधित है। आरोप है कि 'जकात, माउदा और बैत-उल-मल' के रूप में दान के माध्यम से घरेलू और विदेश से धन एकत्र किया जा रहा था। दान और अन्य कल्याणकारी गतिविधियों के लिए एकत्रित धन का उपयोग हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

एनआईए के अनुसार, जेईआई द्वारा जुटाई जा रही धनराशि को जेईआई कैडरों के व्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैसे हिज्ब-उल-मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य को दिया जाता है।

फरवरी 2019 में, केंद्र ने आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत जेईआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। बताया गया कि यह आतंकवादी संगठनों के साथ 'निकट संपर्क' में था और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में जुटा था। प्रतिबंध के बाद जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी कार्रवाई में सैकड़ों जेईआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed