फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NIA raid in the Valley home of major separatists including Yasin Malik

जम्मू-कश्मीरः घाटी में यासीन मलिक समेत प्रमुख अलगाववादियों के घर एनआईए का छापा

Wed, 27 Feb 2019 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Feb 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
NIA raid in the Valley home of major separatists including Yasin Malik
एनआईए - फोटो : self

घाटी में अलगाववादियों की धरपकड़ के बीच मंगलवार को एनआईए ने प्रमुख अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक, शब्बीर शाह समेत नौ अलगाववादियों के घरों पर छापे मारे। इस दौरान तलाशी ली गई। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई फंडिंग के मामले में की है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। साथ ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों को भी खंगाले। 
विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह ही पुलिस तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी घाटी में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें हुर्रियत (जी) प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी, अशरफ सेहरई, जफर भट व मसरत आलम के मकान भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने अलगाववादियों पर सख्त रुख अख्तियार किया है। पहले इनकी सुरक्षा वापस ली गई। इसके बाद पूरी घाटी में अलगाववादियों तथा पत्थरबाजों पर शिकंजा कसते हुए यासीन मलिक समेत 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ज्यादातर जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता हैं। 

बता दें कि सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक, शब्बीर शाह, अगा सैयद मौसवी, मौलवी अब्बास अंसारी, यासीन मलिक, सलीम गिलानी, शाहिद उल इस्लाम, जफ र अकबर भट, नईम अहमद खान, फeरुख अहमद किचलू, मसरूर अब्बास अंसारी, अगा सैयद अब्दुल हुसैन, अब्दुल गनी भट, मोहम्मद मुसाद्दिक भट और मुख्तार अहमद वजा से सुरक्षा हटाई गई थी।

अलगाववादियों ने किया दो दिन के बंद का आह्वान

एनआईए की छापेमारी तथा सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35 ए पर सुनवाई के विरोध में अलगाववादियों ने दो दिन के बंद का आह्वान किया है। गिलानी, उमर फारूक तथा यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने 27 व 28 फरवरी को पूरी घाटी में बंद रखने की लोगों से अपील की है। उनका कहना है कि इस ज्यादती के विरोध में चुप नहीं बैठा जा सकता है। 


एनआईए टीम पर पथराव

जिस दौरान एनआईए की टीम मायसूमा स्थित यासीन मलिक के घर से निकल रही थी तो जेकेएलएफ समर्थकों ने उन पर पत्थरबाजी की। हालांकि, इससे बचते हुए टीम मौके से निकल गई लेकिन पुलिस, सीआरपीएफ व मीडिया कर्मी पथराव की चपेट में आ गए। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed