{"_id":"62dce9559697ff5a21289944","slug":"loc-poonch-12-year-old-boy-injured-in-landmine-blast-along-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC Poonch: नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, 12 वर्षीय बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC Poonch: नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, 12 वर्षीय बालक घायल
Sun, 24 Jul 2022 04:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 04:25 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर बसे गांव नक्करकोट निवासी यूनिस खान का पुत्र रिजवान खान गांव के बाहर नियंत्रण रेखा के करीब भेड़ बकरियां चरा रहा था। इस दौरान अचानक क्षेत्र में पड़ी एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को दोपहर बाद बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से उसकी चपेट में आकर एक 12 वर्षीय बालक मामूली रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्र में तैनात सेना की 5 राजपूत बटालियन ने शिविर में पहुंचा कर उपचार दिया। उसके बाद बालक को उसके घर भेज दिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान रिजवान खान पुत्र यूनिस खान निवासी गांव नक्करकोट के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर बाद नियंत्रण रेखा पर बसे गांव नक्करकोट निवासी यूनिस खान का पुत्र रिजवान खान गांव के बाहर नियंत्रण रेखा के करीब भेड़ बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक क्षेत्र में पड़ी एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इसके कुछ टुकड़े बालक के सिर, चेहरे, नाक एवं बाजू पर आकर लगे, जिससे वह घायल हो गया। विस्फोट की आवाज सुन कर कुछ ग्रामीण एवं क्षेत्र में तैनात सेना के जवान घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायल बालक को निकटवर्ती सैन्य शिविर में पहुंचाया। उसे उपचार प्रदान किया। गनीमत यह रही कि बारूदी सुरंग में जब विस्फोट हुआ तो बालक उससे कुछ दूरी पर था, जिससे उसे अधिक नुकसान नहीं हुआ।