फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   lashkar militants plan to attack

आतंकियों ने किए सनसनीखेज खुलासे

Wed, 22 Jan 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 22 Jan 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
lashkar militants plan to attack

जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण स्थान आतंकियों के निशाने पर हैं। गणतंत्र दिवस के पहले कई स्थानों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की भी उनकी योजना है।

विज्ञापन


यह खुलासा आतंक प्रभावित बडगाम इलाके से पिछले दो हफ्ते के दौरान दबोचे गए पांच आतंकियों ने किया है।  पांचों आतंकी लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े हैं और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों में उनका हाथ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि बड़ी इमारतें और कुछ राजनेता उनके निशाने पर थे। आतंकी किसी बडे़ नेता पर हमला कर दहशत फैलाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकी पिछले माह चडूरा के एसएचओ की हत्या सहित अन्य हमलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस इनके अन्य साथियों को तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बंदूक सहित गोला-बारूद और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।

बडगाम के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इरशाद का दावा है कि इस खुलासे के साथ ही दो दिसंबर, 2013 को चडूरा पुलिस थाने के प्रभारी सब इंसपेक्टर शब्बीर अहमद की हत्या की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है।

गिरफ्तार पांच आतंकियों में से कुछ आतंकी तथा उनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर हैं। एसएचओ की हत्या की साजिश घटना से करीब तीन सप्ताह पहले रची गई थी।


इसमें शामिल एक आतंकी पाकिस्तान निवासी उमर उर्फ जाहिद को पुलिस तथा राष्ट्रीय रायफल्स का एक संयुक्त दल 25 दिसंबर को मारने में सफल रहा था, जबकि उसके पांच साथी आशिक हुसैन, रियाज अहमद डार, बशारत अहमद, हमीद मलिक तथा मंजूर नाजर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed