फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Katra: Devotees arriving in small numbers to visit Maa Vaishno Devi, declining due to increasing cases of Kovid and closure of trains

कटड़ा: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने कम संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, कोविड के बढ़ते मामले और ट्रेनें बंद होने के चलते आई गिरावट

Tue, 28 Dec 2021 12:10 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 28 Dec 2021 12:10 AM IST
सार

लखनपुर में वैक्सीन की डबल डोज लेने वालों की भी कोरोना जांच अनिवार्य करने से भी यात्रा पर असर पड़ा है। कोविड से पहले इन दिनों औसतन 50 हजार के करीब भक्त हर दिन धर्मनगरी में पहुंचते थे और मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते थे।

विज्ञापन
Katra: Devotees arriving in small numbers to visit Maa Vaishno Devi, declining due to increasing cases of Kovid and closure of trains
कटड़ा स्टेशन - फोटो : File Photo

विस्तार

नव वर्ष के आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने और पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेनें बंद होने से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वालों की संख्या में गिरावट आई है। इन दिनों कम संख्या में भवन सहित कटड़ा में यात्री पहुंच रहे हैं। इसके चलते कटड़ा में कारोबार पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन


लखनपुर में वैक्सीन की डबल डोज लेने वालों की भी कोरोना जांच अनिवार्य करने से भी यात्रा पर असर पड़ा है। कोविड से पहले इन दिनों औसतन 50 हजार के करीब भक्त हर दिन धर्मनगरी में पहुंचते थे और मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते थे। वर्तमान में ऑनलाइन पंजीकरण सहित 10-12 हजार के करीब ही भक्त मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

उधर, स्थानीय व्यापारी अरुण शर्मा, करण सिंह, राकेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, सूरज थापा, करनैल सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष तो बोर्ड प्रशासन सहित राज्य प्रशासन द्वारा इन दिनों यात्रा का आंकड़ा 10 हजार के करीब रखा हुआ था, जबकि वैक्सीन भी नहीं आई थी। अब तो वैक्सीन भी लगभग लग चुकी है।

व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने किसानों की मांगें मान ली हैं, फिर भी पंजाब में किसानों द्वारा ट्रेनें रोक दी गई हैं। इससे हमारा कारोबार चौपट हो गया है। दिनभर ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहते हैं। दो वर्षों से हमारा कामकाज ठप पड़ा है। उधर, पंजीकरण कक्ष के अनुसार रविवार को 21 हजार के करीब भक्त भवन की ओर रवाना हुए थे। लेकिन सोमवार को शाम छह बजे तक आठ हजार के करीब ही भक्तों ने पंजीकरण करवाया था, जबकि कक्ष के बंद होने में समय बाकी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed