{"_id":"581a4bb54f1c1bc032437296","slug":"youth-should-come-forward-to-donate-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान को आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान को आगे आएं युवा
kathua
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : demo pic
बजरंग दल की कठुआ इकाई द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। इस मौके पर एसएसपी पवन परिहार, एडीसी डा. भारत भूषण भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बजरंग दल के राज्य प्रधान नवीन सूदन ने बताया कि 1990 में यूपी में सरकार द्वारा गोली चलाने के आदेश के बाद कोठारी बंधुओं की मौत हो गई थी। उन्हीं की याद में बजरंग दल हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार दस यूनिट रक्तदान किया गया है। सूदन ने कहा कि युवाओं को रक्तदान करने के लिए खुद आगे आना चाहिए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदान करने वाले का भी भला है। क्योंकि मानव शरीर ही रक्त बना सकता है। इसे कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता है। एक व्यक्ति के रक्त से तीन की जान बचाई जा सकती है। एसएसपी और एडीसी ने भी इस शिविर की सराहना की।
विज्ञापन