फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth raced from Bani's Dhaggar to Duggan

सेना दिवस : युवाओं ने बनी के ढग्गर से डुग्गन तक लगाई दौड़

Thu, 16 Jan 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 16 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Youth raced from Bani's Dhaggar to Duggan
सेना दिवस पर ढग्गर से डुग्गन के बीच दौड़ लगाते युवा।      स्रोत: विज्ञ​​िप्त - फोटो : kathua
दस किलोमीटर में हंसराज और पांच किलोमीटर में अंजू देवी ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देशभक्ति का जज्बा लिए बनी सब डिवीजन के युवा ढग्गर से डुग्गन के बीच 250 युवा सेना के सम्मान में दौड़े। सेना दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान में आयोजित दौड़ में दस किलोमीटर दौड़ वर्ग में हंस राज ने प्रथम तो वहीं पांच किलोमीटर दौड़ वर्ग में अंजू देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को दस और पांच हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
बुधवार को जिले के दूर दराज ढग्गर में भारतीय सेना की ओर से आयोजित मैराथन में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं में जोश भरने के लिए सेना की ओर से लड़कियों और लड़कों की दस और पांच किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इसका मकसद क्षेत्र में एथलेटिक प्रतिभाओं की पहचान करना भी था। इस अवसर पर विधायक डॉ रामेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जहां भारतीय सेना का आम लोगों की रक्षा के लिए तत्पर रहने के लिए आभार जताया। वहीं कहा कि डुग्गन वीरों की धरती है। यहां वीर सिंह जैसे मिलिट्री अवार्ड हासिल करने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के सैनानी तक शामिल हैं। क्षेत्र के कई युवा भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सेना का युवाओं के लिए यह प्रयास प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

सेना की ओर से आयोजित लड़काें की दौड़ में दो सौ तो वहीं लड़कियों की दौड़ में 50 प्रतिभागियों ने भा लिया। हंस राज ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए इस दौड़ को 35 मिनट 19 सेकेंड में पूरा किया। वहीं मनीष चौधरी और सोनू सिंह दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की दौड़ में पहला स्थान हासिल करने वाली अंजू देवी ने 35 मिनट 39 सेकेंड में दौड़ को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बनी के राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में भारतीय सेना की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया। जिसका आज फाइनल मैच खेला गया और इस फाइनल मैच को आरसीबी बनी की टीम में चंडियार की टीम को हराकर इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया। युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए मैराथन को दो भागों में बांटा गया है। ढग्ग्गर से दस किलोमीटर डुग्गन तक लड़कों जबकि ढग्गर से दुलंगल तक पांच किलोमीटर की दौड़ लड़कियों के लिए रखी गई। लड़कों के वर्ग में विजेताओं को दस हजार का प्रथम, आठ हजार का द्वितीय और पांच हजार का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। उधर, लड़कियों की दौड़ में पांच हजार का प्रथम, तीन हजार का द्वितीय और दो हजार का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। सेना की ओर से क्षेत्र में युवाओं को लगातार भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य से भी अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed