{"_id":"617ab6068f88f869a02ba48b","slug":"youth-caught-stealing-money-by-changing-atm-card-kathua-news-jmu246758928","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर पैसे चुराने वाला युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे चुराने वाला युवक पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के पैसे चुराने वाले एक युवक को वीरवार को चड़वाल में लोगों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छपाकि गांव के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बालकृष्ण एसबीआई के एक एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे। भीतर जाते ही उनके पीछे एक युवक खड़ा हो गया। जैसे ही उन्होंने रुपये निकालकर गिन रहे थे, तभी पीछे खड़े युवक ने मशीन से उनका कार्ड निकाल कर उनके बैंक कार्ड के जैसा कार्ड मशीन में डाल दिया।
उन्होंने देखते ही लड़के को पकड़ लिया इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई। जिसे देख कर आसपास के दुकानदारों ने युवक को दबोच लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। बालकृष्ण ने बताया कि इस युवक के साथ एक और युवक भी था जो हाथापाई देख कर भागा और एक कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 एटीएम कार्ड युवक से बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मालूम पड़ा है कि इसके साथ दो लड़के और थे जो फरार हो चुके हैं। इस बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शंकर निवासी मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।