फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Young soldiers will be honored

अदम्य साहस के लिए सम्मानित होंगे जवान

Sun, 20 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 20 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young soldiers will be honored
आपातकालीन स्थिति में फेंसिंग से निकलने में भी होती है मुश्किल - फोटो : PTI

राजबाग पुलिस थाने पर आतंकी हमले में वीरता और अदम्य साहस का परिचय देने वाले सीआरपीएफ के जवानों को पराक्रम के लिए सम्मानित किया जाएगा। आतंकी हमले के ठीक एक साल बाद नौ अप्रैल को सीआरपीएफ पराक्रम दिवस पर इन जवानों को सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


इस मौके पर सीआरपीएफ की 121वीं वाहिनी के मुख्यालय में इन्हें सम्मानित किया जाएगा। राजबाग थाने पर 20 मार्च 2015 को हुए आतंकी हमले में आत्मघाती आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए कांस्टेबल सतीश कुमार और मोहित सूरज सुरजे राव को गैलेंटरी सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन


वहीं आतंकियों का डटकर मुकाबला करने और उन्हें ढेर करने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सीआरपीएफ की 121वीं वाहिनी के उप कमांडेंट पवन कुमार और हेडकांस्टेबल राजकुमार को भी गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पराक्रम सम्मान हासिल करने वालों में वे सब जवान शामिल हैं, जो आतंकियों के खिलाफ चले पांच घंटे के आपरेशन में लोहा लेते घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात जवानों में हेडकांस्टेबल भगवान सिंह, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल बिगुलर मोहन सिंह, कांस्टेबल जाधे सूरज रमेश, हेड कांस्टेबल रेडियो आपरेटर भरत प्रूसडी, कांस्टेबल झंकार प्रकाश को सीआरपीएफ के सम्मान से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed