फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   You will get the company of God with sincerity

निश्छल भाव से मिलेगा भगवान का सानिग्ध्य

विज्ञापन
You will get the company of God with sincerity
कथा का श्रवण करती श्रद्धालु महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित पंडोरी धाम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। शनिवार को कथा के चौथे दिन कथा व्यास हेमराज शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु से प्रीत करने का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि जब हम निश्चल भाव से प्रभु से अपनी प्रीत लगाते हैं, तो हमें उन्हीं का सानिध्य प्राप्त होता है। जो हमारे जीवन को सार्थक बना सकता है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान कृष्ण के गोकुल छोड़कर मथुरा जाने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान ने गोकुल से प्रस्थान किया तो गोपियों ने उनका मार्ग रोक लिया, लेकिन जैसे ही उन्हें भगवान के स्वयं मथुरा जाने के निर्णय के बारे में पता चला। उन्होंने भगवान के मार्ग को छोड़ दिया। जोकि भगवान के प्रति उनके सच्चे प्रेम का सबूत है। क्योंकि प्रियतम के सुख को ही अपना सुख मानना सच्चा प्रेम है। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया और धर्म की रक्षा की। जिससे सारी प्रजा कंस के आतंक से मुक्त हो गई। भगवान ने इसके बाद अपने नाना उग्रसेन और माता देवकी व पिता वासुदेव को बंधन मुक्त किया, साथ ही वह यदुवंश की सेवा करने के लिए मथुरा में ही वास करने लगे। जिससे पूरी प्रजा का कल्याण संभव हो सका।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पुराण भक्ति ज्ञान वैराग्य और त्याग का नमूना है। जो हमारे इस लोक के जीवन के साथ साथ परलोक को भी मंगल बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से जीव धन्य हो जाता है, लेकिन हमें परमात्मा की प्राप्ति के लिए काम, क्रोध, मोह और लोभ को त्याग कर निश्चल भाव से गोविंद के चरणों से प्रेम करना होगा जैसा गोपियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed