फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wrestlers showed stamina in the annual Chhinj

वार्षिक छिंज में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
Wrestlers showed stamina in the annual Chhinj
बरवाल गांव में आयोजित छिंज मेले के दौरान दमखम आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के साथ लगते गांव बरवाल में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। 9वीं बार हो रहे इस आयोजन में जम्मू कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाते हुए उपस्थित हजारों खेल प्रेमियों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

गांव में स्थित पीर बाबा के स्थान को समर्पित छिंज मेले के दौरान दोपहर के बाद से शुरू हुआ कुश्तियों का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान छोटे-बड़े मिला कर कुल 116 मुकाबले हुए। पहलवानों के दांवपेचों का लुत्फ लेने के लिए जमा हुए लोगों में शामिल युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी दिन भर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। जिससे वहां मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं शाम को बड़ी माली का मुकाबला कोट भलवाल जम्मू के बाबा पहलवान और नकोदर जालंधर के रवि के बीच शुरू हुआ। 21 हजार के इनाम वाली इस बड़ी माली में दोनों ही पहलवान काफी देर तक एक दूसरे का परास्त करने के लिए दमखम लगाते रहे, लेकिन निर्धारित समय के दौरान कोई भी पहलवान दूसरे पहलवान को पटखनी नही दे पाया। करीब 40 मिनट चले इस मुकाबले में जब कोई पहलवान जीत की ओर बढ़ता नही दिखा तो आयोजकों ने मुकाबले का बराबरी का घोषित कर इनाम की राशि को दोनों ही पहलवानों में बांट दिया।
विज्ञापन

छिंज मेला आयोजन कमेटी के सदस्य ओकांर सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को साल दर साल बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गत वर्ष कोरोना के कारण इस वार्षिक आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। जिसे इस पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने छिंज मेले का भव्य आयोजन करने के लिए गांव के लोगों को मुबारक बाद दी। उन्होंने कहा कि कठुआ पुलिस जिला में लगातार खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि हमारी युवा पीढ़ी को सामाजिक बुुराईयों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed