फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   World Pharmasist day

स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण अंग हैं फार्मेसिस्ट

विज्ञापन
World Pharmasist day
विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते जम्मू कश्मीर मेडिकल इंपलाइज फेडरेशन के सदस्य, - फोटो : KATHUA
कठुआ। विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी के साथ फेडरेशन के सदस्यों ने खुशी मनाई। वहीं, कोरोना काल में सेवाएं देते हुए जान गंवाने वाले फार्मेसिस्टों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

फेडरेशन के जिला प्रधान नीरज मलागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने फार्मेसिस्टों को स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने कहा कि जिले में फार्मेसिस्ट कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों के साथ अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को उपचार देने में लगे रहे। यही कारण है कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आज भी पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मेसिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को मानने और पहचानने के लिए वर्ष 2009 से इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल ने इस कार्यक्रम को शुरू किया है। वहीं, फेडरेशन के महासचिव संजीवन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष अलग-अलग थीम के साथ मनाए जाने वाले इस दिन को इस बार ऑलवेज ट्रस्टेड फॉर योर हेल्थ की थीम से मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी साथियों को इसके अनुसार ही काम करने को कहा। ताकि, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed