{"_id":"6824ec207cc6d2bf4505c397","slug":"work-on-mahanpur-to-basohli-road-will-start-with-483-crores-kathua-news-c-201-1-knt1008-120100-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महानपुर से बसोहली सड़क का 4.83 करोड़ से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महानपुर से बसोहली सड़क का 4.83 करोड़ से शुरू होगा काम
Thu, 15 May 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
- आठ किलोमीटर सड़क का किया जाएगा विस्तारीकरण
- बनी, बसोहली की एक बड़ी आबादी को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर से बसोहली के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए आठ किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण शुरू होने जा रहा है। नाबार्ड के तहत 4.80 करोड़ रुपये की लागत से मारता नगरोटा से लेकर रामेष्ट कॉलेज तक सड़क का विस्तारीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दरअसल महानपुर से बसोहली के बीच कुल 32 किलोमीटर की सड़क है। इसमें 17 किलोमीटर का काम बिलावर डिवीजन और 15 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग बसोहली के अधीन है। आठ किलोमीटर सड़क में तारकोल बिछाने का काम लगभग डेढ़ साल पहले सिटी एंड टाउन और शेष आठ किलोमीटर सड़क के काम को नाबार्ड के तहत पूरा किया जाएगा। इस सड़क का इस्तेमाल बनी बसोहली से महानपुर के रास्ते आने वाले लोग मुख्य तौर पर करते हैं। संकरी और खस्ताहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही से दिक्क्तें भी बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में इस परियोजना का एक बड़ी आबादी को लाभ मिलने जा रहा है।
कोट
बसोहली की सभी सड़कों की दशा को सुधारने के लिए काम किया जाएगा। इसी कड़ी में लोगों की मांग को देखते हुए मारता नगरोटा से बसोहली के रामेष्ट कॉलेज तक सड़क विस्तारीकरण के साथ तारकोल डलवाने का काम जल्द करवाया जा रहा है। इससे बनी, बसोहली से आने वाले लोगों को इस आठ किलोमीटर में संकरी सड़क से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
- ठाकुर दर्शन सिंह, विधायक बसोहली
कोट
मारता नगरोटा से लेकर रामेष्ट कॉलेज तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम 4.80 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जल्द ही यह काम शुरू करवाया जा रहा है।
- भरत गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बसोहली