{"_id":"5705692f4f1c1bc76fc812d2","slug":"women-protest-for-water-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने को पानी नहीं भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने को पानी नहीं भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
चक दराब खान से आए ग्रामीणों ने बुधवार को जिला सचिवालय में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएचई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस दिन से इलाके में पेयजल सप्लाई नहीं हुई है। मोटर जलने की शिकायत अधिकारियों को की गई लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों में शामिल देवेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले दस दिन से गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों के पास पेयजल सुविधा की कोई वैकल्पिक सुविधा भी नही है। लगातार अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन किसी ने भी मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई है और न ही मोटर को बदलने के लिए कोई कार्रवाई की गई है। यहां तक कि पेयजल की व्यवस्था के लिए एक बार भी टैंकर मुहैया नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
आखिरकार ग्रामीणों को मजबूर होकर जिला सचिवालय में प्रदर्शन करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों में शामिल अंजू बाला ने कहा कि महिलाओं का घर में खाना पकाना तक मुश्किल हो गया है। गांव के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन