{"_id":"abdc23ca2e35ecdf4cdcf4672b366321","slug":"will-teach-pakistan-a-lesson-anurag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को सिखाना होगा सबक: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को सिखाना होगा सबक: अनुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने और गत दिवस परवेज मुशर्रफ के बयान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया।
विज्ञापन
जम्मू में बैठक के लिए जा रहे ठाकुर ने लखनपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद कहा कि पाकिस्तान को इस बात का अहसास मानना चाहिए कि वह भारत से तीन बार जंग हार चुका है।इसके साथ ही उन्होंने मुशर्रफ के बयान को मात्र सुनने में अच्छा कहा।
विज्ञापन
ठाकुर ने मिडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पहले तो पाकिस्तान में स्वयं हालात इस कदर खराब है कि राजनीतिक उथल-पुथल में वहां पर सरकार का तख्ता पटल करने की तैयारियां चल रही हैं लेकिन फिर भी पाक सरकार भारत के साथ टक्कर लेने के सपने देख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर इस बार जंग हुई तो पाक को सप्ताह भर में ही उसकी हिमाकत का नतीजा भारत दे सकता है। वहीं मुशर्रफ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कारगिल युद्ध को याद रखना चाहिए।
उस समय भी पाक को मुंह की खानी पड़ी थी लेकिन भारत तभी हमला करता है जब पाक नियमों का उल्लंघन करता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के बयानों की पैरवी की और कहा कि मोदी ने पाक को सही जवाब दिया है और पाक इसी जवाब का हकदार भी है। इससे पूर्व माधोपुर में भी अनुराग ठाकुर का स्वागत किया गया।