फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wheat crop turned yellow due to continuous rain

लगातार बारिश से गेहूं की फसल हुई पीली

विज्ञापन
Wheat crop turned yellow due to continuous rain
लगातार बारिश के कारण बिलावर क्षेत्र में पीली पड़ रही गेंहू की फसल। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल में लगातार हुई बारिश और खराब मौसम के चलते किसानों को चिंता सता रही है। उपमंडल के कई इलाकों में गेहूं की फसल को सबसे अधिक मार पड़ी है। जमीन में अधिक नमी हो जाने से और खेतों में पानी भरा होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ गई है। फसल को पीला होते देख चिंतित किसानों ने कृषि विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

किसान प्रेमचंद, सुभाष सिंह, रामलाल और काकू राम ने बताया के उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में गेहूं की फसल बिजी जाती है। किसानों ने कहा कि इलाके के 10% क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा है जबकि 90% में सिंचाई की सुविधा नहीं है। इसलिए सिंचाई करने के लिए ज्यादातर किसान बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। किसानों ने बताया कि पिछले महीने बारिश न होने के कारण ज्यादातर भूमि पर बिजी गई गेहूं पूर्व में बारिश के अभाव के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गई थी, जिसके बाद बारिश होने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। किसानों ने कहा के अब बारिश होने और बर्फबारी से खेतों में नमी अधिक होने के कारण फसल पीली पड़ने लगी है। इससे करीब 30% गेहूं की फसल खराब मौसम से पीली हो गई है। इस संबंध में कृषि विभाग बिलावर के अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मौसम की मार फसलों पर जरूर पड़ी है, लेकिन मौसम साफ होने पर फसल ठीक हो जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है के खेतों में पानी की निकासी के इंतजाम सुनिश्चित करें, जिसके बाद धूप खिलने पर खेतों में यूरिया खाद का छिड़काव करने से फसल को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed