फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई इलाकों में फिर हुआ जलभराव

विज्ञापन
weather
कठुआ। जिले में नौ दिनों बाद हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कुल 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई को फिर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश सुबह 10 बजे थमी तो नगर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, साढ़े आठ बजे तक बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई, लेकिन इसके बाद भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य रूप से नगर के मुख्य बाजार, कोर्ट रोड, पुलिस लाईन रोड चौक व अन्य निचले इलाकों में घंटों तक पानी भरा रहा। जहां जलभराव नहीं था वहां कीचड़ के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, मूसलाधार बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ा है। मैदानी इलाकों में नौ दिनों बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। उधर, जिले के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी सड़कों व संपर्क मार्गों पर फिसलन बढ़ने से आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरवाट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। बनी क्षेत्र में भी बारिश के कारण पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई भी घंटों प्रभावित रही। बारिश की बाट जोह रहे किसानों को झमाझम बारिश से राहत मिली है। किसानों ने कहा कि बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में धान की फसल की रोपाई का काम भी किसानों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बिलावर से कटा दूर दराज इलाकों का संपर्क
बिलावर। उप जिले में शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश शनिवार 12 बजे तक जारी रही। बारिश होने से कई इलाकों का सड़क संपर्क उपजिला मुख्यालय से कट गया और पहाड़ी क्षेत्रों की धारडूगनु, कटली, मल्हार कटली, देहरी, गल्ला, मछेडी, बदनोता और अन्य कई सड़कों पर फिसलन बढ़ने और सड़क पर पस्सियां गिरने से यातायात प्रभावित रहा। बारिश होने से बाजारों में भी बहुत कम रौनक देखने को मिली। वहीं, उपजिले से बहने वाले उज्ज, नाज, भीनी, सूत्र, तलेन, टीरडी, बसंतर, हबाड, बावरे दा नाल और अन्य कई छोटे-बड़े नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर 12 बजे मौसम साफ होने के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। इस बीच भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed