फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water Crisis

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही गहराया जल संकट

विज्ञापन
Water Crisis
बिलावर। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही उपजिले के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। तहसील लोहाई मल्हार की किंडली पंचायत के सरपंच मुख्तार अहमद ने बताया कि उनकी पंचायत को सड़क संपर्क से जुड़े आठ साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने पंचायत में एक भी हैंडपंप नहीं लगाया है। सरपंच ने बताया कि कई बार भूजल विभाग के आला अधिकारियों से पंचायत में हैंडपंप लगाने की अपील की गई, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। गर्मियों के मौसम में पंचायत के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है, क्योंकि जिन प्राकृतिक स्रोतों पर गांववासी निर्भर हैं उनका जलस्तर दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। अगर सरकार पंचायत में एक हैंडपंप लगा दे तो गर्मियों के दिनों में गांव में हो रही पानी की किल्लत को दूर किया जा सकता है। हैंडपंप लगाने से पंचायत के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सकती है। सरपंच ने सरकार से किंडली पंचायत में हैंड पंप लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed