फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Warned of picketing against Patwaris

पटवारियों के खिलाफ धरना देने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Warned of picketing against Patwaris
पटावारियों के खिलाफ धरना देने की चेतावनी देते युवा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। राजस्व रिकार्ड में धांधली मामले में प्रशासन की सख्ती पर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ युवाओं ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पटवार एसोसिएशन अपनी हड़ताल वापस नही ली तो एसोसिएशन के धरना स्थल के समक्ष एसोसिएशन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विशु अंदोत्रा ने कहा कि राजस्व रिकार्ड मामले में हुई धांधली पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर बैठे पटवारियों के कारण आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे है। जबकि जिस मांग के साथ पटवारियों ने हड़ताल शुरू की है, वह सीधे तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अब पोल खुलने के डर से वह इस तरह से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे है, जिसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने मंडलायुक्त के आदेश के बाद हो रही कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि हड़ताल पर बैठे पटवारियों का तर्क है कि जिस राजस्व रिकार्ड के नाम पर उनके समकक्षों का तंग किया जा रहा है, वो रिकार्ड वर्ष 2008 में गुम हुआ था। जबकि कार्रवाई का शिकार बनाए जा रहे पटवारी की नियुक्ति बाद में हुई है। लेकिन वह शायद यह भूल रहें हैं कि बिना रिकार्ड के उन्होंने जमीनों के पंजीकरण की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई। अगर बढ़ाई है तो भी वह गैर कानूनी है। ऐसे गैर कानूनी काम को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदम के लिए वह उनकी सराहना करते हैं और यह घोषणा करते हैं कि जब भी मंडलायुक्त का कठुआ दौरा होगा तो वह उनका फूलमाला के साथ स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed