फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ward residents struggling with drinking water crisis

पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासी

विज्ञापन
Ward residents struggling with drinking water crisis
पेयजल समस्या का समाधान किए जाने की मांग लेकर जलशक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 21 के बरमोरा मोहल्ले में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति न होने से लोग अधिक परेशान हैं। पेयजल संकट का समाधान न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का जल्द समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे स्थानीय अमित कुमार ने बताया कि उनका वार्ड शहर क्षेत्र में है। इसके बावजूद बिजली, पानी और सफाई के प्रति संबंधित विभागों का नजरिया लापरवाही से भरा है। इससे लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम में पानी की कमी को लेकर आ रही है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों को नहर का पानी पीना पड़ जाता है। उन्होंने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि उन्होंने पानी की कनेक्शन लेने के लिए वर्ष 2019 में सभी दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा कर विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क भी जमा किया। इसके बाद भी आज तक उनके घर में पानी का कनेक्शन नही पहुंचा है। जब भी वह अपनी समस्या लेकर विभाग के पास आते हैं तो एक सुपरवाइजर को भेज कर मौके का सर्वे करवा लिया जाता है और फिर इसके आगे कोई कार्रवाई नही होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग का रवैया ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में वार्ड के लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। लोगों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता एसके भंडारी ने कहा कि आज जब पहाड़ों में भी पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं, तो ऐसा क्या कारण है कि उक्त वार्ड में पानी की आपूर्ति के लिए विभाग पाइप लाइन नही बिछा पा रहा है। वहीं वार्ड में सफाई का कोई प्रबंध ही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाए जाने की मांग की। इस मौके पर विजय कुमार, मदन लाल, तरसेम लाल अंचल कुमार, गीता देवी, अंजू देवी, दर्शना कुमारी, देवो रानी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed