फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wajuh drain will be channelized and beautified with Rs 5 crores

Kathua News: पांच करोड़ से होगा वजूह नाला का तटीकरण और सौंदर्यीकरण

Wed, 15 Jan 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 15 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Wajuh drain will be channelized and beautified with Rs 5 crores
वजूह नाला जिसका तटीकरण होना है। संवाद - फोटो : kathua
पहले चरण का हो चुका है काम, तकनीकी अनुमति के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वजूह नाले के तटीकरण के लिए नगर कमेटी परोल को दूसरे चरण के लिए पांच करोड़ की अनुमति सरकार की ओर से मिल चुकी है। इसके तहत नगर कमेटी की हद से लगते डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का तटीकरण और सौंदर्यीकरण का काम पूरा होगा। इसके अलावा इस निर्धारित राशि में से ही तटीकरण के किनारे एक सड़क निर्माण और अन्य सौंदर्यीकरण का काम करवाया जाएगा।
इस परियोजना के पूरे होने पर न केवल लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी, बल्कि नगर कमेटी की ओर बनाया जा रहा निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी प्लांट और स्पोर्ट्स स्टेडियम को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल पाएंगी। सूत्रों की मानें तो परियोजना को सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसकी तकनीकी अनुमति लेने के लिए नगर कमेटी परोल ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को लिखा है। इसकी जल्द अनुमति मिलने की संभावना है। इसके बाद परियोजना को अमल में लाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर कमेटी परोल की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी। इसकी स्थापना के बाद से नगर कमेटी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। बाढ़ प्रभावित नगर कमेटी को वजूह नाले के तटीकरण के लिए अब तक सरकार की ओर से 10 करोड़ के फंड उपलब्ध करवाया जा चुका है। निकाय को बाढ़ से सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की ओर से इस परियोजना के अलावा एक अन्य परियोजना खोख्याल स्थित बहुउद्देशीय चेक डेम का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे इस निकाय को भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------------------------------------
वर्ष 2020 में पहली बार तटीकरण का दिया था प्रस्ताव

वर्ष 2020 में नगर कमेटी परोल की ओर से पहली बार इसके तटीकरण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इसमें वर्ष 2021 में पहले चरण का तटीकरण करने के लिए 5 करोड़ की राशि मंजूर की गई थी। इसमें ठेकेदार ने टेंडर के माध्यम से 2 करोड़ 80 लाख की राशि से पहले चरण का का निर्माणकार्य करवाया था। अब सरकार की ओर से दूसरे चरण के लिए 5 करोड़ और फंड उपलब्ध करवाए गए हैं।


----------------------------------------------------------------------------
परियोजना पूरी होने पर लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं

इस परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल स्थानीय लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी, बल्कि इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए साल भर के लिए सड़क सुविधा भी मिल पाएंगी। जहां बरसात के मौसम में कुछ महीनों के लिए यातायात पूरी तरह अवरूद्ध हो जाता था। इसके अलावा श्मशान घाट, कमेटी की ओर से निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी प्लांट और स्पोर्ट्स स्टेडियम को बेहतर सड़क सुविधा मिल पाएंगी।

----------------------------------------------------

परियोजना के दूसरे चरण की सरकार की तरफ से अनुमति मिल चुकी है। अब परियोजना की तकनीकी अनुमति के लिए फाइल को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को भेजी गई है। जैसी ही अनुमति मिलती है। इसकी टेंडर प्रक्रिया को पुरा किया जाएगा और निर्माणकार्य शुरू करवाया जाएगा।


-पृथ्वी राज सांगरा, कार्यकारी अधिकारी, नगर कमेटी परोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed