{"_id":"615609528ebc3e61ea17f71e","slug":"visit-kathua-news-jmu244794230","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अक्तूबर को बिलावर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 अक्तूबर को बिलावर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर में विकास की स्थिति और आम लोगों की जरूरतों को समझने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के घोषित दौरे के अंतर्गत केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 3 अक्तूबर को कठुआ दौरे पर रहेंगे।
जिले के बिलावर उपमंडल में केंद्रीय मंत्री का दौरा प्रस्तावित है। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में मंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं को समझेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री बिलावर से कठुआ के खरोट में दो करोड़ 57 लाख की लागत से तैयार होने वाली जिला विकास परिषद की इमारत का नींव पत्थर रखेंगे।
इसके अलावा डिंगा अंब, बिलावर और बरनोटी के तीन ब्लॉक विकास परिषद कार्यालयों की ई-आधारशिला भी रखेंगे। मंत्री की ओर से माही चक, अपर जुथाना, चक छिब्बा और कैलड़ी में पंचायत घरों का ई-उद्घाटन किया जाएगा। बिलावर में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के ई-उद्घाटन भी शामिल हैं। उधर, जिला प्रशासन केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजन को लेकर नोडल अधिकारियों से लेकर अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित कर दी गई हैं।