फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   velentine news

Kathua News: रोज-डे के साथ वेलेंटाइन वीक शुरू

विज्ञापन
velentine news
कठुआ। रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की बुधवार को शुरुआत हो गई। सप्ताह भर चलने वाले वेलेंटाइन वीक के पहले दिन शहर के गिफ्ट सेंटरों में सुबह से ही काफी रौनक रही। इस दौरान जहां कुछ युवाओं ने असली गुलाब के फूल खरीदे, वहीं कुछ ने आर्टिफिशियल फूलों के साथ सुंदर गिफ्ट आइटमों की खरीदारी की।
विज्ञापन

पूरे सप्ताह चलने वाले वेलेंटाइन वीक को देखते हुए शहर में गिफ्ट आइटमों की दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक टैडी, विभिन्न किस्मों की चाकलेट के साथ आकर्षक उपहार से सजा दिया है। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज डे पर सबसे ज्यादा मांग होने के कारण गुलाबों की कीमत में काफी इजाफा देखने को मिला। इस दौरान आम तौर पर आम दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब सोमवार को 30 रुपये में बिका। वहीं इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने आर्टिफिशियल गुलाब से बने गुलदस्तों को भी पसंद किया।
विज्ञापन

गुलाब का रंगरूप लिए पेपर सोप और चॉकलेट रही पहली पसंद
शहर के वार्ड 5 में गिफ्ट आइटमों की दुकान चलाने वाले अमरनाथ मेहरा ने बताया कि हर बार वैलेंटाइन वीक के दौरान उनके पास आने वाले युवाओं में कुछ नया गिफ्ट खरीदने की लालसा रहती है। इसके कारण वह भी उन्हें कुछ नया देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सालों से केवल सजावटी गिफ्ट खरीदने वाले युवा गत वर्ष से ऐसी चीजों के प्रति अपना रुझान दिखा रहे थे। जो इस्तेमाल भी की जा सके और लंबे समय चले भी। लिहाजा इस बार पेपर सोप से बने गुलाब के फूल, जिनका बाद हाथ और मुंह धोने में इस्तेमाल किया जा सकता है, चॉकलेट से बने गुलाब के फूल जिन्हें खाया जा सकता है और मैटल से बने गिफ्ट आइटमों का क्रेज जयादा देखा जा रहा है, क्योंकि इसके दाम भी ज्यादा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed