फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   vaccine

अत्यधिक जोखिम क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष के लिए टीकाकरण अभियान आज से होगा शुरू

विज्ञापन
vaccine
अत्यधिक जोखिम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए कठुआ जिले में टीकाकरण अभियान मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगभग 15 साइटों को पहले चरण में सक्रिय किया जा रहा है। जोखिम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि मंगलवार को मीडिया सेंटर, लखनपुर, आरटीओ कार्यालय, जलशक्ति और बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालयों में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कोरोना प्रबंधन में सेवाएं दे रहे और फील्ड में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है जिन्हें संक्रमण का अधिक खतरा है।
विज्ञापन

बताया कि इसमें जलशक्ति, बिजली और शिक्षा विभाग के उन शिक्षकों को भी वैक्सीनेशन डोज दी जाएगी जो कोरोना में ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता क्षेत्र में वकीलों, दुकानदारों, ढ़ाबा रेस्त्रां आदि में इस आयु वर्ग के लोगों के साथ साथ पेंशन हासिल करने वाले अनाथ बच्चों, विधवाओं के साथ साथ दिव्यांगों को भी वैक्सीनेशन दी जानी है। डीसी ने बताया कि जैसे जैसे इनकी पहचान होती जाएगी, वैसे-वैसे और उन्हीं स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed