फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   uma datt news

Kathua News: राष्ट्रीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने पंडित उमा दत्त को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Feb 2024 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 08 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
uma datt news
रामकोट। प्रजा परिषद, जनसंघ और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम किरदार निभाने वाले पं. उमा दत्त को बुधवार को परिवार सदस्यों सहित स्थानीय लोगों, राष्ट्रीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उमा दत कभी न रुकने और कभी न झुकने वाले एक अग्रणी योद्धा थे। उन्होंने 1953 के आंदोलन में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए एक विधान एक संविधान के लिए अपने पिता मंसाराम के साथ हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

पंडित उमा दत का जन्म 3 मई 1927 को हुआ था। पिता पंडित मंसाराम और माता नानकी देवी के घर जन्मे पंडित उमा दत्त ने अपने जीवन काल में सरकार की कई यातनाएं सही और जेलों में कठिन समय भी गुजारा। स्व. पंडित उमा दत्त के सुपुत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. सतीश शर्मा ने बताया कि 370 को जम्मू व कश्मीर से हटाने के विरोध में उनके पिता को 5 महीने श्रीनगर जेल में भी काटने पड़े थे। इस दौरान उन्हें भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने के जुर्म में भी सरकार की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इस दौरान सरकार ने तीन बार उनके घर की कुर्की का आदेश जारी किया था। मगर वह अपने पद पर कायम रहे और निडरता से जम्मू व कश्मीर और समाज कल्याण में लगे रहे। उन्होंने बताया कि तत्कालीन भाजपा के राज्य प्रधान ठाकुर बलदेव सिंह ने सन् 1987 में विधानसभा चुनाव में उनको टिकट मिला, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद पंडित उमा दत के कहने पर एडवोकेट लोकनाथ सांगडा कठुआ को भाजपा ने टिकट दी। उन्होंने अपने जीवन में त्याग और समर्पण के साथ पार्टी के साथ कार्य किया और लोक सेवा की ओर आकर्षित रहे। 26 जनवरी 2024 को उन्होंने 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इसके बाद बुधवार को उनके निवास स्थान रामकोट में उनके उठाला के उपलक्ष्य पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री अशोक कोल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा सत शर्मा, पूर्व वित्त मंत्री पवन गुप्ता, पूर्व मंत्री सुनील शर्मा, एमएलसी विक्रम रंधावा, बलदेव राज शर्मा पुरुषोत्तम धादिति जम्मू का कश्मीर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed