{"_id":"bcd717896f15952f63cf03cdc600ed16","slug":"udhampur-defeated-kathua-in-kho-kho-play-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में उधमपुर ने कठुआ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में उधमपुर ने कठुआ को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से अंडर 19 महिला वर्ग की अंतर जिला राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कठुआ व उधमपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें उधमपुर ने 8 प्वाइंट से मैच पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
लड़कियों की अंडर 19 प्रतियोगिता में राज्य भर की छह टीमों ने भाग लिया था। पहला सैमी फाइनल मैच कठुआ व करगिल के बीच खेला गया। मैच में कठुआ ने करगिल को तीन प्वाइंट से हरकार मैच जीत लिया। दूसरा सैमीफाइनल जम्मू व उधमपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें उधमपुर ने कड़े मुकाबले में जम्मू को एक अंक से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में कठुआ को पछाड़ कर उधमपुर ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर उधमपुर के खेल अधिकारी सुखदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। जबकि फाइनल जीतने वाली टीम को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, पवन कुमार शर्मा, मोहन लाल, विजय कुमार, रघबीर पुरी, अमरनाथ अत्री आदि थे।