{"_id":"6663dee69792d661d8b0ab5bb04c769d","slug":"two-women-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में दो महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में दो महिलाएं जख्मी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर सब डिवीजन के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घायलों को सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। एक महिला के सिर में चोट लगी है, जिसके चलते उसे पांच टांके लगाए गए हैं।अस्पताल में उपचाराधीन साठ वर्षीय महिला और उसकी बेटी ने बताया कि परिवार के दो पुरुष सदस्यों के साथ उनकी बहस हो रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी से वार कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। अस्पताल में मेडिकल लीगल केस दर्ज कर लिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।