फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   two theft case

Kathua News: पटेल नगर में मकान से गहने चोरी, बगियाल मोड़ पर ढाबे के ताले टूटे

Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
two theft case
-शादी में गया था पटेल नगर निवासी परिवार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

-बगियाल मोड़ पर ढाबे से सिलिंडर, बर्तन और नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने बगियाल मोड़ पर एक ढाबे और पटेल नगर के सूने पड़े मकान को निशाना बनाया। बगियाल मोड़ पर ढाबे से सिलेंडर, बर्तन व राशन और पटेल नगर में सूने पड़े घर से गहने और नकदी चुरा ली।
इससे पहले अक्तूबर में भी पटेल नगर के एक घर से चोर ढ़ाई लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। इसके अलावा फौजी ढाबे वाली गली में ही दुकानदार मदन लाल और उनके परिवार ने दिनदिहाड़े दुकान से चोरी करते युवक को काबू कर पुलिस के हवाले किया था। मगर, पुलिस अब तक उस वारदात के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

शादी समारोह में गया था परिवार, सोना और नकदी चोरी
पटेल नगर निवासी परिवार शहर के बाहर शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। घर को खाली देख चोर घर से 2 सोने की बालियां, झुमके और 5 से 7 हजार नकदी चुरा ले गए। शनिवार सुबह परिवार कठुआ पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे थे और अलमारियों से सामान बाहर बिखरा पड़ा था। परिवार ने इसकी शिकायत थाना कठुआ पुलिस को दी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटा जांच शुरू कर दी है। एमआर सोहन लाल ने बताया कि 30 नवंबर को पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया था। शनिवार को घर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बाहर बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कठुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे से सिलिंडर, बर्तन और राशन चोरी
मंगियाल निवासी विक्की ने बताया कि उसका ढाबा बगियाल मोड़ पर है। बीती रात वह साढ़े आठ बजे घर गया था। उसके बाद सुबह उन्हें किसी ने फोन कर बताया कि उनके ढाबे के ताले टूटे हैं। मौके पर पहुंचे तो देखा कि ढाबे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर ढाबे से 2 सिलेंडर, बड़े बर्तन, राशन व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। फौजी ढाबे वाली गली निवासी दुकानदार मदन लाल ने बताया कि एक महीना पहले दिनदिहाड़े एक युवक ने उनकी दुकान पर चोरी का प्रयास किया। उन्होंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था। युवक को पुलिस के हवाले भी किया गया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पटेल नगर निवासी शम्मी पठानिया ने बताया कि चोरों ने देर रात को इस वारदात को अंजाम दिया है। कबाड़ी बनकर युवक गलियों में रेकी करते हैं। पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों की वेरिफिकेशन करे और नशेड़ियों पर भी कार्रवाई करे। स्थानीय निवासी अमीर चंद ने बताया कि इससे पहले भी ढाबे पर चोरी हो चुकी है। नेशनल हाईवे पर हुई चोरी शर्मनाक है। गरीब ढाबा मालिक का 80 हजार के करीब का नुकसान हुआ है। पुलिस नशा बेचने और करने वालों पर भी कार्रवाई करे।

पुलिस की ओर से नाकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रयासरत है। पहले भी चोरी के कई मामले सुलझाए गए हैं। लोगों को सुरक्षित माहौल देने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अभियान तेज करेगी। -मनजीत सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed