{"_id":"56fd79d44f1c1b784cf00105","slug":"two-person-take-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने जहर निगला एक जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ने जहर निगला एक जम्मू रेफर
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने पर विभिन्न मामलों में दो लोगों को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात रोहित निवासी बुद्धि सौंथल को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
युवक की हालत लगातार बिगड़ रही थी। डाक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
वहीं एक अन्य मामले में जंगलोट निवासी चंपा देवी ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन