{"_id":"62eb43cf443e8e6f59e1ff804efa50df","slug":"two-injured-leopard-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में दो पशुपालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में दो पशुपालक जख्मी
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ सामना बंझ इलाके में एक तेंदुए ने दो पशुपालकों पर हमला कर उन्हेें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल पशुपालकों में ताजदीन (38) पुत्र मंगो और गांदोराम (36) पुत्र बेलीराम के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी रामकोट पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में ताजदीन को जीएमसी रेफर कर दिया। तेंदुए के इस हमले से इलाके के ग्रामीणों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दोनों पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गढ़ सामना बंझ के जंगल में गए थे। शाम के समय जब वे अपने मवेशियों को इकट्ठा कर रहे थे तभी अचानक झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने पहले ताजदीन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसे छुड़ाने के लिए जब गांदोराम आगे आया, तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठियां डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर रामकोट पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने ताजदीन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी रेफर कर दिया।
गांदोराम का वहीं इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि चंद महीने पहले भी एक तेंदुए ने लोहाई मल्हार गांव में भी एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। पहाड़ी इलाके में लगातार तेंदुओं के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों दहशत में हैं। उन्होंने सरकार से फौरन तेंदुओं से निजात दिलवाने की मांग की है।