{"_id":"6786d6893175dd51bb0a69e8","slug":"two-arrested-with-heroin-kathua-news-c-201-1-knt1009-116552-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। नगरी पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को चक द्राब खान से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को नगरी पुलिस को सूचना मिली थी कुछ तस्कर नशे का कारोबार करने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नगरी पुलिस पोस्ट प्रभारी की देखरेख में चक द्राब खान में नाका लगाया और जांच शुरू की।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान हेरोइन मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान हरपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 कठुआ और संदीप कुमार निवासी वार्ड 2 आरएस पुरा जम्मू के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने कठुआ थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद