{"_id":"56f9864d4f1c1b6521f00178","slug":"two-accused-arrested-in-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : logo
हीरानगर तहसील में पड़ते गांव कूटा में गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को सांबा को दबोच लिया है। तुफेल अहमद और अल्ताफ हुसैन को पुलिस ने सांबा से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हीरानगर एएसआई बिशन शर्मा की टीम ने दोनों को सांबा के जंगलों से पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनकी राइफल भी बरामद कर ली गई है। दोनों हिरासत में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार रात से ही पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया था। एएसआई के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने राइफल को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि रविवार की सुबह ग्यारह बजे गोली चलाए जाने के कारण एक कुत्ते की मौत हो गई थी। इसके बाद शाम चार बजे सरपंच और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाफ धारा 336, 429, 34आपीसी, 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।