फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tricolor will be hoisted in PoK tomorrow if not today

आज नहीं तो कल पीओके में लहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in PoK tomorrow if not today
कहर के मुखर्जी चौक स्थित स्मारक स्थल पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते भाज? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भाजपा ने याद किया। शहर के मुखर्जी चौक पर उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें यह संकल्प लेने की जरूरत है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भी हासिल करना है और वहां के लोगों को अन्याय से मुक्ति दिलाते हुए तिरंगा लहराना है।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने संपूर्ण जम्मू कश्मीर का संकल्प लिया था, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने इस शंका को भांपा कि देश में जम्मू कश्मीर के नाम पर एक और बड़ा विभाजन न हो इसके लिए जम्मू कश्मीर के लिए संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले परमिट सिस्टम से प्रवेश मिलता था, डॉ. मुखर्जी ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा ने आज जम्मू कश्मीर को देश का अटूट हिस्सा बना दिया है। यह भारत का हिस्सा है और यहां प्रधानमंत्री भी भारत का है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed